Monday , 5 October 2026

Bigg Boss 20: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ये 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, जानें किस पर मंडरा रहा एविक्शन का खतरा

मनोरंजन डेस्क: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इससे पहले वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों को मिड वीक एविक्शन को लेकर जमकर फटकार लगाई थी। कैप्टनसी के दावेदार उदिति सिंह, माही विज और यंग डीएसए ने मिड वीक एविक्शन के दौरान मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का नाम लिया था। इस पर सलमान खान ने कहा कि घरवालों ने ही पहले रीति तिवारी को आगे बढ़ाया और बाद में माफी मांगने के बावजूद उन्हें एलिमिनेट कर दिया। सलमान ने यह भी कहा कि उन्हें क्या लगता है कि रीति दोबारा शो में नहीं आएंगी।

वहीं, सलमान खान ने कनिका मान के साथ लॉलीपॉप वाली बात को लेकर काजी तौकीर की भी क्लास लगाई। इसी बीच शो में एक बार फिर नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसके बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने की रेस में शामिल कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं।

बिग बॉस 20 में ये 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते रीति तिवारी को एविक्ट किया जा चुका है। हालांकि, उनके दोबारा शो में लौटने की चर्चाएं भी देखने को मिली हैं। वहीं, वीकेंड के वार में सारा खान और आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। रीति तिवारी के एविक्शन के बाद इस हफ्ते वीकेंड के वार में दूसरा एविक्शन नहीं हुआ।

अब एक बार फिर बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए माही विज, कनिका मान, काजी तौकीर, अमन गांधी, लव गिल, मैरी कॉम और अर्शिफा खान को नॉमिनेट किया गया है।

मैरी कॉम पर सबसे ज्यादा एविक्शन का खतरा?

नॉमिनेट हुए सभी कंटेस्टेंट्स में मैरी कॉम पर इस हफ्ते एविक्शन का खतरा सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। दरअसल, पिछले हफ्ते भी मैरी कॉम और रीति तिवारी बॉटम में थीं। उस दौरान रीति तिवारी को शो से बाहर होना पड़ा और मैरी कॉम बच गईं।

अब इस हफ्ते एक बार फिर मैरी कॉम नॉमिनेशन में हैं, ऐसे में उनके एविक्ट होने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि, आखिरकार इस हफ्ते बिग बॉस 20 से कौन बाहर होगा, इसका फैसला आने वाले दिनों के वोटिंग ट्रेंड से साफ होगा।

 

Check Also

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री इतनी असली कैसे लगती है? क्या है उनका सीक्रेट, मिमिक्री आर्टिस्ट ने खोला राज

मुंबई: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी शानदार मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों को जीवंत करने …