Saturday , 3 October 2026

पत्नी ईशा रिखी के Bigg Boss 20 से बाहर आते ही बादशाह ने शेयर किया वीडियो, फैंस से कहा शुक्रिया; यूजर्स बोले- ‘हरकतों से नफरत हो गई’

मनोरंजन डेस्क: रैपर और सॉन्ग राइटर बादशाह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उनकी पत्नी ईशा रिखी हाल ही में बिग बॉस 20 का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने अपने पुराने अनुभवों और ट्रॉमा का जिक्र किया था। उन्होंने बातचीत के दौरान ऐसा संकेत भी दिया था कि बादशाह ने उन्हें धोखा दिया है। अब ईशा रिखी के शो से बाहर होने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गए।

तीसरे हफ्ते शो से बाहर हुईं ईशा रिखी

ईशा रिखी बिग बॉस 20 में ज्यादा समय तक नहीं टिक सकीं और तीसरे हफ्ते शो से एविक्ट हो गईं। शो के दौरान वह कम बातचीत करती और कई मौकों पर दूसरे प्रतियोगियों का पक्ष लेती नजर आईं।

रीति तिवारी से जुड़े एक मुद्दे पर काजी से बातचीत के दौरान हुई एक घटना के बाद ईशा भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि उस घटना से उन्हें पुरानी बातें याद आने लगीं और उनका ट्रॉमा फिर से सामने आ गया। इस दौरान माही ने भी उनकी प्रतिक्रिया को लेकर टिप्पणी की थी और कहा था कि लोगों को ऐसा लग सकता है कि बादशाह ने उनके साथ काफी गलत किया है।

ईशा के शो से बाहर होने के बाद सलमान खान ने भी उनकी गरिमा की तारीफ की थी।

बादशाह ने वीडियो शेयर कर फैंस को कहा धन्यवाद

ईशा रिखी के बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस का समर्थन करने के लिए धन्यवाद कहा। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हो गई।

हालांकि, बादशाह का यह अंदाज कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यूजर्स ने बादशाह के पुराने रिश्ते का जिक्र कर किया ट्रोल

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने बादशाह पर निशाना साधा और लिखा कि प्यार और समर्थन की बात करने से पहले उनकी कथित हरकतों को देखना चाहिए। यूजर ने खुद को बादशाह का फैन बताते हुए उनके प्रति नाराजगी जताई और उनके पुराने रिश्ते और शादी का जिक्र किया।

एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या हुआ तेरी वोदका? बिकी नी।”

वहीं एक और यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इतनी विनम्रता पहले दिखानी चाहिए थी, अब इसका क्या फायदा।

बादशाह के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं ईशा रिखी के बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद दोनों की निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।

 

Check Also

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री इतनी असली कैसे लगती है? क्या है उनका सीक्रेट, मिमिक्री आर्टिस्ट ने खोला राज

मुंबई: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी शानदार मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों को जीवंत करने …