Sunday , 9 August 2026

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर निकली भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

जॉब्स डेस्क: मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,767 आंगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इन संभागों में होगी भर्ती

यह भर्ती इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, चंबल और नर्मदापुरम सहित प्रदेश के विभिन्न संभागों में की जाएगी। इंदौर में सबसे अधिक 151 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 311 सहायिका पदों पर भर्ती होगी। वहीं, जबलपुर में 159 कार्यकर्ता और 306 सहायिका पदों को भरा जाएगा।

क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क नहीं, सिर्फ पोर्टल शुल्क देना होगा

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन के दौरान 100 रुपये पोर्टल सेवा शुल्क और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद दिशा-निर्देश पढ़कर आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।

पोर्टल सेवा शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

 

Check Also

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू, 30 हजार पदों पर जल्द आ सकता है नोटिफिकेशन

करियर डेस्क: रेलवे में ग्रुप डी भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए …