बिजनेस डेस्क: त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कीमतों में उतार-चढ़ाव अहम है। 15 अक्टूबर को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव करीब 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया था। 16 अक्टूबर …
Read More »बड़ी खबर
UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिम से पूरब तक बारिश के आसार, जानें 16 अक्टूबर को IMD का पूर्वानुमान
यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। 16 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर वर्षा की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में हल्की से छिटपुट बारिश …
Read More »SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका दूसरी याचिका से जुड़ी, 27 अक्टूबर को सुनवाई
नेशनल डेस्क: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम घटनाक्रम सामने आया है। अदालत ने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं की ओर से दाखिल याचिका को पहले से लंबित एक अन्य याचिका के साथ जोड़ दिया है। अब दोनों मामलों पर 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इस मामले में मतदाता सूची …
Read More »पुणे MLC चुनाव में BJP को शिंदे का झटका! कौस्तुभ गावडे के खिलाफ निर्दलीय सचिन सानप को समर्थन, महायुति में बढ़ी हलचल
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के उम्मीदवार कौस्तुभ गावडे के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी सचिन सानप को समर्थन देने का ऐलान किया है। शिंदे के इस फैसले से सत्ताधारी महायुति गठबंधन के भीतर राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू …
Read More »पाकिस्तान की ओर से हर आतंकी हरकत का मिलेगा और कड़ा जवाब, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि सीमा पार से भविष्य में होने वाली किसी भी आतंकवादी गतिविधि का भारत और कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सह-अस्तित्व, संवाद और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास करती है, लेकिन देश की शांति की प्रतिबद्धता को कमजोरी नहीं समझा जाना …
Read More »बस्तर के गरीब आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता, अमित शाह ने बताई पुनर्वास की योजना
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नक्सल हिंसा से प्रभावित बस्तर के गरीब आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों में छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय को गहरी चोट पहुंचाई है। अब प्रभावित लोगों के पुनर्वास और …
Read More »वाराणसी में सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, अब 10 हजार की जगह मिलेंगे 16 हजार रुपये
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सफाई कर्मचारियों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। सरोजा पैलेस में आयोजित ‘स्वच्छता मित्र’ सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन्हें स्वच्छता किट भी वितरित की। मानदेय बढ़ाने की घोषणा से सफाई कर्मचारियों में खुशी देखी …
Read More »लद्दाख को मिली 5 बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने किया उद्घाटन; एयरपोर्ट की क्षमता 35 लाख यात्रियों तक बढ़ेगी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में हवाई संपर्क, सड़क परिवहन, बिजली आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से लोगों का सफर आसान होगा, बिजली और पानी की उपलब्धता बेहतर होगी तथा लद्दाख की प्राचीन …
Read More »जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस; 10 अक्टूबर की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में हटाने के फैसले पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े प्रदर्शन के मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उस दिन की सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। मामले में …
Read More »सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: तमिलनाडु में धर्म परिवर्तन करने वालों को नहीं मिलेगा ‘पिछड़ा वर्ग मुस्लिम’ आरक्षण का लाभ
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में राज्य सरकार को झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें तमिलनाडु सरकार के एक आदेश को असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था। इस सरकारी आदेश के तहत हिंदू धर्म से इस्लाम …
Read More »
Navyug Samachar