
ट्रैवल डेस्क: आज के डिजिटल दौर में फ्लाइट टिकट बुक करना जितना आसान है, उसे कैंसिल करना और रिफंड पाना भी उतना ही सुविधाजनक हो गया है। ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल और एयरलाइन की वेबसाइट के जरिए कुछ ही मिनटों में कैंसलेशन और रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। एयरलाइन की ओर से फ्लाइट कैंसिल होने की स्थिति में यात्रियों को 100% रिफंड दिया जाता है।
फ्लाइट टिकट कैंसिल होने पर कैसे मिलेगा रिफंड?
आजकल लगभग सभी सर्विस प्रोवाइडर और एयरलाइंस ऑनलाइन टिकट कैंसिल करने और रिफंड की सुविधा देते हैं। इसके लिए सबसे पहले एयरलाइन या बुकिंग प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
इसके बाद ‘My Account’ सेक्शन में जाएं और ‘Cancel Ticket’ का विकल्प चुनें। यहां अपना PNR नंबर दर्ज करें। टिकट कैंसिल करने की पुष्टि करने से पहले ‘Get Refund’ पर क्लिक करें और रिफंड रिक्वेस्ट जमा कर दें।
मोबाइल से कैसे डालें रिफंड रिक्वेस्ट?
मोबाइल से रिफंड के लिए एयरलाइन का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके उसमें लॉगिन करें। इसके बाद ‘Your Trips’ सेक्शन में जाकर उस फ्लाइट को चुनें, जिसे कैंसिल करना है।
अब अपना PNR नंबर दर्ज करें और कैंसलेशन की पुष्टि करें। इसके बाद रिफंड की रिक्वेस्ट दर्ज करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिफंड सीधे उसी पेमेंट मोड में भेज दिया जाता है, जिससे टिकट का भुगतान किया गया था।
कब मिलता है फ्लाइट कैंसिल करने पर पूरा रिफंड?
हर एयरलाइन की कैंसलेशन और रिफंड पॉलिसी अलग हो सकती है, लेकिन कुछ सामान्य नियम लागू होते हैं। अगर एयरलाइन खुद फ्लाइट कैंसिल करती है तो यात्री को पूरा रिफंड मिलता है।
वहीं, अगर यात्री फ्लाइट के 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है तो कई मामलों में पूरा या कटौती के बाद रिफंड मिल सकता है। कुछ शुल्क इसमें काटे जा सकते हैं। हालांकि, 24 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल करने पर आमतौर पर रिफंड नहीं मिलता।
रिफंड लेते समय इन शर्तों का रखें ध्यान
फ्लाइट कैंसलेशन का रिफंड एयरलाइन की पॉलिसी और टिकट के फेयर टाइप पर निर्भर करता है। Lite, Regular और Flexi Plus जैसे अलग-अलग फेयर के लिए नियम अलग हो सकते हैं।
कई एयरलाइंस फिक्स्ड कैंसलेशन शुल्क या एयरफेयर का एक निश्चित प्रतिशत काटती हैं। वहीं, बुकिंग प्लेटफॉर्म के हिसाब से कन्वीनियंस फीस भी अलग-अलग हो सकती है।
इंटरनेशनल फ्लाइट में कैंसलेशन चार्ज आमतौर पर ज्यादा होता है। इसके अलावा 24 घंटे पहले की गई कैंसलेशन भी कई मामलों में नॉन-रिफंडेबल हो सकती है। इसलिए टिकट कैंसिल करने से पहले संबंधित एयरलाइन और बुकिंग प्लेटफॉर्म की रिफंड पॉलिसी जरूर देखना जरूरी है।
Navyug Samachar