Thursday , 10 September 2026

कल से बुध गोचर राहु के नक्षत्र में: 10 जून तक इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, मिलेगा जबरदस्त लाभ

धर्म डेस्क: ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कल मंगलवार को ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हुए राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होने जा रहा है। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं। ऐसे में बुध के इस परिवर्तन का प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है और 10 जून तक कुछ जातकों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

बुध का नक्षत्र परिवर्तन और ज्योतिषीय प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, संवाद और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। वर्तमान में बुध अपनी ही राशि मिथुन और मृगशिरा नक्षत्र में स्थित हैं, लेकिन नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही उनकी ऊर्जा में बदलाव देखने को मिलेगा। इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए उन्नति, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि के लिए शुभ संकेत
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आने के संकेत हैं।

मिथुन राशि के लिए आर्थिक और करियर में बढ़त
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी और व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही किसी महत्वपूर्ण यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि के लिए सफलता के योग
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा जिससे पढ़ाई में सुधार होगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और मित्रों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कारोबार में बनाई गई योजनाएं सफलता की ओर बढ़ेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

 

Check Also

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, नवरात्रि से पहले आसान होगी यात्रा, तैयार किए जाएंगे 3 नए रास्ते

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी …