Tuesday , 29 September 2026

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में ASO की भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका; जानें योग्यता, फीस और सैलरी

नई दिल्ली: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने ग्रुप-बी के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर चुके युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। यानी आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस या इंजीनियरिंग से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार को कंप्यूटर और बेसिक ऑफिस वर्क की जानकारी भी होनी चाहिए। इसमें वर्ड प्रोसेसिंग, इंटरनेट और एक्सेल जैसे कामों की बेसिक नॉलेज शामिल है।

आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद के लिए सभी अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के जरिए सचिव, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पक्ष में जमा करना होगा। बैंक से जुड़ी जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्री-रिवाइज्ड पे-बैंड-2 के तहत 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा हर महीने 4,200 रुपये का ग्रेड पे भी दिया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, भाषा ज्ञान और कंप्यूटर दक्षता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज संलग्न करने होंगे। आवेदन अंतिम तिथि से पहले जमा करना होगा।

 

Check Also

UPI पर चार्ज और RBI की रिपोर्ट… क्या फिर बढ़ने लगेगा कैश का चलन? सामने आया नकदी बढ़ने का चौंकाने वाला आंकड़ा

नेशनल डेस्क: भारत में डिजिटल भुगतान का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके UPI के बीच …