Saturday , 3 October 2026

Golmaal 5 Release Date: क्या दिसंबर में नहीं आएगी अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’? मेकर्स ने रिलीज डेट पर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन डेस्क: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों पर अब मेकर्स की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ गई है। पिछले कुछ दिनों से यह दावा किया जा रहा था कि फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन अब रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ के प्रवक्ता ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

4 दिसंबर 2026 को रिलीज की खबरों का किया खंडन

रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर चल रही सभी खबरें गलत और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आधिकारिक घोषणा का करना होगा इंतजार

प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि पूरी टीम इस समय फिल्म को बेहतर तरीके से पूरा करने में जुटी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट सहित उससे जुड़ी किसी भी जानकारी की घोषणा केवल आधिकारिक माध्यमों से ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर दर्शकों के साथ सभी जरूरी अपडेट साझा किए जाएंगे।

दिसंबर रिलीज को लेकर क्यों तेज हुई थीं चर्चाएं?

हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की सूची में ‘गोलमाल 5’ को शामिल किया गया है। यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज के चलते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि अब प्रोडक्शन हाउस ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

मीडिया से भी की गई अपील

रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ की ओर से मीडिया संस्थानों से भी अपुष्ट और भ्रामक जानकारी प्रकाशित या प्रसारित नहीं करने का अनुरोध किया गया है। बयान में कहा गया कि फिल्म से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक घोषणा पर ही भरोसा किया जाना चाहिए।

फिलहाल रिलीज डेट का नहीं हुआ खुलासा

मेकर्स के स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट अभी तय होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी, इसका ऐलान अब प्रोडक्शन हाउस की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा।

 

Check Also

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री इतनी असली कैसे लगती है? क्या है उनका सीक्रेट, मिमिक्री आर्टिस्ट ने खोला राज

मुंबई: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी शानदार मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों को जीवंत करने …