
निशिन: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबले का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में खास उत्साह है। ऐसे में जानिए मैच कब शुरू होगा और इसे टीवी व मोबाइल पर कहां लाइव देखा जा सकेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। यह मैच गोल्ड मेडल के लिए होगा, जिसमें दोनों टीमें खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
कितने बजे होगा टॉस और कब शुरू होगा मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले का टॉस भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे होगा। इसके बाद मैच की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
यानी क्रिकेट फैंस शनिवार सुबह से ही इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।
टीवी पर कहां देख पाएंगे लाइव मैच?
भारत-पाकिस्तान फाइनल का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री के साथ मुकाबला देख सकेंगे।
मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे मुकाबला
जो दर्शक मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनी लिव ऐप पर भारत-पाकिस्तान फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई टीवी पर भी मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा।
मैच से जुड़े लाइव स्कोर और सभी अहम अपडेट्स भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
भारत की टीम में कौन-कौन खिलाड़ी?
भारत की टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर और विपरज निगम शामिल हैं।
पाकिस्तान की टीम में ये खिलाड़ी
पाकिस्तान की टीम में साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफत मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफयान मुकीम, साद मसूद, अली रजा, आकिफ जावेद और हैदर अली शामिल हैं।
Navyug Samachar