Monday , 5 October 2026

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी की फिल्म सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

मनोरंजन डेस्क: इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म आवारापन के बाद अब इसका सीक्वल आवारापन 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई है और दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बनी हुई है। ऐसे में फिल्म देखने के इच्छुक दर्शकों की नजर अब इसके ओटीटी रिलीज पर भी है।

आवारापन 2 कब होगी ओटीटी पर रिलीज

आवारापन 2 की कहानी में शिवम पंडित का किरदार एक बार फिर इमरान हाशमी निभा रहे हैं। खास बात यह है कि पहली फिल्म के अंत में शिवम की मौत हो जाती है और वह अपनी मृत प्रेमिका से जन्नत में मिलता है। इसके बावजूद सीक्वल में उसका किरदार वापस दिखाई देता है। फिल्म की कहानी इसी सवाल के इर्द-गिर्द भी आगे बढ़ती है कि शिवम आखिर दोबारा जिंदा कैसे हुआ।

मूल आवारापन कोरियाई थ्रिलर फिल्म ए बिटरस्वीट लाइफ की अनौपचारिक रीमेक थी। बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद फिल्म ने समय के साथ एक मजबूत प्रशंसक वर्ग बनाया और कल्ट फिल्म के तौर पर पहचान हासिल की। इसी लोकप्रियता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया गया है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी रिलीज के समय ही सामने आ गई थी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक स्ट्रीमिंग तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 45 से 60 दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाता है। ऐसे में आवारापन 2 की ओटीटी रिलीज के लिए दर्शकों को अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है।

पहले दिन फिल्म ने की 21 करोड़ रुपये की कमाई

इमरान हाशमी और दिशा पटानी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 9,033 शो के जरिए यह कलेक्शन किया। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये बताया गया है।

आवारापन 2 का मुकाबला बटवारा 1947 और विश्वनाथ एंड संस जैसी फिल्मों से हुआ है। इसके बावजूद फिल्म ने शुरुआती दौर में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक तारीख का इंतजार किया जा रहा है।

 

Check Also

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री इतनी असली कैसे लगती है? क्या है उनका सीक्रेट, मिमिक्री आर्टिस्ट ने खोला राज

मुंबई: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी शानदार मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों को जीवंत करने …