दिल्ली: राजधानी में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। बारिश के चलते दो दिनों तक राहत मिलने के बाद दिल्ली की हवा फिर दमघोंटू हो गई है। सोमवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार पहुंच गया। सबसे चिंताजनक स्थिति जहांगीरपुरी में रही, जहां एक्यूआई 420 दर्ज किया गया। राजधानी के 34 इलाकों में प्रदूषण का स्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।
जहांगीरपुरी में AQI 420, कई इलाकों में हालात बेहद खराब
समीर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह जहांगीरपुरी में एक्यूआई 420 दर्ज किया गया। पंजाबी बाग और रोहिणी में यह 399 रहा। अलीपुर में 382, मुद्रिका में 377, विवेक विहार में 376 और नरेला में 375 एक्यूआई दर्ज हुआ। सुनिया विहार और आरके पुरम में भी प्रदूषण का स्तर 370 तक पहुंच गया।
इसके अलावा बवाना में 365, चांदनी चौक में 361 और नॉर्थ कैंपस में 359 एक्यूआई रहा। पड़पड़गंज और द्वारका सेक्टर-8 में यह 357, सिरीफोर्ट और बुराड़ी क्रॉसिंग में 354 तथा आईटीओ में 351 दर्ज किया गया।
दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी बिगड़ी हवा की गुणवत्ता
राजधानी के अन्य हिस्सों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। ओखला फेज-2 में एक्यूआई 350 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 349 दर्ज किया गया। पूसा और मंदिर मार्ग पर यह 340, आईआईटी दिल्ली में 337 तथा मथुरा रोड पर 334 रहा।
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 332, अशोक विहार में 327, तालकटोरा गार्डन और वजीरपुर में 322 एक्यूआई दर्ज हुआ। नांगलोई और जेएनयू में यह 319, नजफगढ़ में 313 और उत्तम नगर में 310 रहा। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट पर एक्यूआई 294, नेहरू नगर में 289 और लोधी रोड पर 251 दर्ज किया गया।
नई पाबंदियों के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक नवंबर से नई पाबंदियां लागू की गई थीं। इसके बावजूद रविवार को ही हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। बारिश के बाद मिली राहत खत्म होते ही प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया। रविवार इस मौजूदा मौसम का सबसे प्रदूषित दिन रहा। यह 12 जुलाई के बाद भी राजधानी का सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला दिन दर्ज किया गया।
कितना AQI होने पर हवा मानी जाती है गंभीर?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शून्य से 50 तक एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम और 201 से 300 खराब श्रेणी में आता है।
वहीं, 301 से 400 के बीच एक्यूआई बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इस पैमाने के अनुसार, जहांगीरपुरी में 420 का स्तर गंभीर श्रेणी में है। दिवाली से पहले राजधानी की हवा में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गया है।
Navyug Samachar
