Monday , 2 November 2026

‘चलो-चलो, उधर चलो…’ CM योगी की आवाज सुनते ही गोशाला में बदला नजारा, गोवंश को अपने हाथों से खिलाया गुड़-रोटी

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति स्नेह देखने को मिला। गोसेवा के दौरान कई गोवंश उनके पास आने लगे। इस बीच मुख्यमंत्री ने उन्हें प्यार से आवाज देते हुए कहा, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी।’ उनकी पुकार सुनकर गोवंश दूसरी ओर चले गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से रोटी और गुड़ खिलाया।

गुरु गोरखनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने सबसे पहले मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।

गोशाला पहुंचकर गोवंश को दुलारा

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गोवंश को स्नेहपूर्वक दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई। इसी दौरान गोवंश के उनके पास आने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सावधानी से दूसरी ओर जाने के लिए कहा। उनकी आवाज सुनते ही गोवंश दूसरी तरफ चले गए।

Check Also

खुशियां मनाकर लौट रहा था परिवार, रास्ते में मौत बनकर आया ट्रक! भीषण टक्कर में 6 की गई जान

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक …