Friday , 2 October 2026

लखनऊ

लखनऊ के औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव और खराब सड़कों पर DM सख्त, जांच के आदेश; समय पर निस्तारण के निर्देश

लखनऊ: औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव, खराब सड़कों और अन्य सुविधाओं की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में अमौसी-नादरगंज और सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्रों की जल निकासी, सड़कों की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को समस्याओं का जल्द …

Read More »

योगी सरकार में 1,375 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र लेते ही छलका संघर्ष का दर्द; किसी ने परिवार तो किसी ने बच्चों के भविष्य की सुनाई कहानी

लखनऊ: सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही किसी को परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद जगी तो किसी को बच्चों के भविष्य की चिंता से राहत मिली। वर्षों की मेहनत के बाद नौकरी हासिल करने वाले कई अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र मिलने के मौके पर भावुक नजर आए। सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम …

Read More »

यूपी के उत्पादों पर दुनिया का भरोसा, ग्रेटर नोएडा में UPITS का आगाज; योगी बोले- दो लाख करोड़ से ज्यादा का हो रहा निर्यात

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के पारंपरिक हुनर से लेकर आधुनिक विनिर्माण तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में दिखाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्रेड शो का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदार और …

Read More »

दवाइयां और जांच हिंदी में लिखें डॉक्टर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा पत्र; भोजपुरी-अवधी में संवाद की भी अपील

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से मरीजों के लिए दवाइयों और जांचों के नाम हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखने की अपील की है। उन्होंने डॉक्टरों के नाम दो पेज का हाथ से लिखा हिंदी पत्र जारी किया है और इसे सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी साझा किया। पाठक ने कहा …

Read More »

Raksha Bandhan 2026: अब राखी सिर्फ धागा नहीं, बनी स्टाइल स्टेटमेंट; NFC स्मार्ट राखी से चांदी ब्रेसलेट तक बढ़ी डिमांड

लखनऊ डेस्क: रक्षाबंधन 2026 के बाजार में इस बार राखियों के नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली राखी अब सिर्फ प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक नहीं रह गई है, बल्कि इसमें फैशन, डिजाइन और तकनीक का नया रंग भी जुड़ गया है। लखनऊ के बाजारों में पारंपरिक मौली और कलावा से लेकर …

Read More »

अलीगढ़ में कमरे का गेट खोलते ही सांप ने डसा, अस्पताल के बाद बायगीरों के पास ले गए परिजन; नौ साल की रिया की मौत

यूपी डेस्क: अलीगढ़ के गोरई क्षेत्र के श्यामगढ़ी (बकला) गांव में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। खाना खाने के बाद सोने जा रही नौ वर्षीय रिया जैसे ही कमरे का गेट खोलने पहुंची, वहां बैठे सांप ने उसे डस लिया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी …

Read More »

UP: परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में 5 फीसदी बढ़ोतरी; जानें किसे कितना मिलेगा

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों के लिए योगी सरकार ने राहत का फैसला लिया है। सरकार ने जुलाई से इन कर्मचारियों के मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस वृद्धि का लाभ कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर के पदों पर …

Read More »

Weather in UP: यूपी में पूरे सप्ताह मानसूनी बारिश का जोर, 20-21 अगस्त को बहुत भारी वर्षा का अलर्ट

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। 19 से 23 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को भी प्रदेश …

Read More »

गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 500 और पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी; युवाओं से माफिया-नशे से दूर रहने की अपील

यूपी डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में युवाओं को माफिया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, पेशेवर, खेल या ड्रग माफिया किसी भी रूप में युवा शक्ति के लिए बड़ा …

Read More »

‘1947 में मोदी PM होते तो नहीं होता भारत का बंटवारा’, सिद्धार्थनगर में CM योगी का बड़ा बयान, सियासत गरम

यूपी डेस्क: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के भारत विभाजन को लेकर बड़ा बयान दिया। शुक्रवार को सिद्धार्थनगर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उस समय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होते तो कोई भी भारत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा पाता और देश का विभाजन भी नहीं होता। …

Read More »