Thursday , 29 October 2026

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कुकरैल से सर्वोदय नगर तक बनेगी एलिवेटेड रोड, 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत; जनवरी 2027 तक शुरू हो सकता है काम

यूपी डेस्क: राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कुकरैल से सर्वोदय नगर के बीच एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 538 मीटर लंबी एलिवेटेड डबल लेन सड़क के निर्माण से ढाई से तीन लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे जाम की समस्या कम होगी, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और वाहन …

Read More »

यूपी में कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण… अमित शाह ने गिनाईं यूपी की बदली तस्वीर

यूपी डेस्क: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में आए बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय प्रदेश में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी, शहर-शहर वाहन चोरी के कुटीर उद्योग लगते थे और अवैध कट्टे बनाए जाते थे। आज उसी …

Read More »

यूपी के उत्पादों पर दुनिया का भरोसा, ग्रेटर नोएडा में UPITS का आगाज; योगी बोले- दो लाख करोड़ से ज्यादा का हो रहा निर्यात

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के पारंपरिक हुनर से लेकर आधुनिक विनिर्माण तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में दिखाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्रेड शो का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदार और …

Read More »

अखिलेश रायबरेली जा सकते हैं तो हम भी इटावा-कन्नौज जाएंगे, अजय राय बोले- चुनाव में कोई भी कहीं आ-जा सकता है

यूपी डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रायबरेली से पीडीए रथयात्रा शुरू करने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव के कांग्रेस के गढ़ और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचने पर अजय राय ने कहा कि चुनाव का समय है और कोई भी कहीं जा सकता है। उन्होंने …

Read More »

दवाइयां और जांच हिंदी में लिखें डॉक्टर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा पत्र; भोजपुरी-अवधी में संवाद की भी अपील

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से मरीजों के लिए दवाइयों और जांचों के नाम हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखने की अपील की है। उन्होंने डॉक्टरों के नाम दो पेज का हाथ से लिखा हिंदी पत्र जारी किया है और इसे सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी साझा किया। पाठक ने कहा …

Read More »

2027 का सपना या 2032 तक संघर्ष? अखिलेश के PDA रथ पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘सत्ता में जगह नहीं देगी जनता’

यूपी डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने निशाना साधा है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के रथ और यात्रा पर सवाल उठाते हुए इसे लग्जरी रथ बताया। उन्होंने तंज करते हुए पूछा कि …

Read More »

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग! 21 दमकल गाड़ियों और SDRF ने संभाला मोर्चा, बाल-बाल बचे दर्जनों मजदूर

यूपी डेस्क: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर स्थित धूम ऑर्गेनिक कंपनी की केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 21 गाड़ियां और राज्य …

Read More »

‘अखिलेश रायबरेली आएंगे तो हम इटावा-सैफई जाएंगे’, अजय राय के बयान से सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार; BJP ने भी कसा तंज

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव रायबरेली और अमेठी जाएंगे तो कांग्रेस भी शांत नहीं बैठेगी और उसके कार्यकर्ता कन्नौज, …

Read More »

अखिलेश के PDA रथ पर दयाशंकर सिंह का तंज, बोले- ‘उन्हें भी पता है फिर से भगवा आ रहा’

लखनऊ: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष खुद PDA की परिभाषा को लेकर स्पष्ट नहीं हैं। दयाशंकर सिंह के मुताबिक, समय-समय …

Read More »

रायबरेली में अखिलेश यादव की PDA यात्रा से पहले पोस्टर वॉर, कहीं ‘श्रीकृष्ण’ तो कहीं ‘गिरगिटेश’ के नाम से निशाना

रायबरेली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा से पहले रायबरेली में सियासी पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। एक तरफ सपा समर्थकों ने अखिलेश यादव के स्वागत में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के रूप में पेश करते हुए पोस्टर लगाए हैं, तो दूसरी तरफ लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर विरोधी पोस्टरों के जरिए उन पर सवाल उठाए गए हैं। इन …

Read More »