Monday , 5 October 2026

“मुझे कुछ हुआ तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे!’ ट्रंप की खुली धमकी से मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप”

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने फिर से वैश्विक स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें किसी तरह का नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो अमेरिका इसका बेहद कड़ा जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान लंबे समय से उन्हें निशाना बनाने की कोशिश करता रहा है और वह उसकी सबसे बड़ी टारगेट लिस्ट में शामिल हैं।

ट्रंप ने कहा- सेना को पहले ही दे दिए हैं निर्देश

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी जान को खतरा पहुंचाने की कोशिश करता है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में सेना को पहले ही जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। ट्रंप के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है।

ईरान कई सालों से बना रहा है निशाना: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की ओर से उन्हें खतरे की आशंका कोई नई बात नहीं है। उनका दावा है कि वह कई वर्षों से ईरान के निशाने पर हैं और उनका नाम उसकी संभावित टारगेट लिस्ट में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आया बयान

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मध्य पूर्व में पहले से ही कई मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। ऐसे में ट्रंप की इस चेतावनी के बाद दोनों देशों के बीच टकराव को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

‘एक दिन हर किसी को दुनिया छोड़नी है’

बयान के दौरान ट्रंप ने अपनी सुरक्षा और जीवन को लेकर भावनात्मक टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि हर इंसान को एक दिन दुनिया से जाना होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उन्हें याद रखेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि अब तक वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

अमेरिका-ईरान रिश्तों पर बढ़ी निगाहें

ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच आगे की रणनीति को लेकर नजरें टिक गई हैं। हालांकि ईरान की ओर से इस बयान पर तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Check Also

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन में होगी शामिल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। …