टेक डेस्क: रेडमी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 17 को 14 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज की शुरुआत सबसे पहले चीन में होगी, जहां Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी पहले ही Redmi Note 17 Pro से जुड़े कई फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। अब ब्रांड ने Redmi Note 17 5G के डिस्प्ले और बैटरी समेत कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी आधिकारिक तौर पर साझा कर दिए हैं।
7 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आएगा Redmi Note 17
कंपनी के मुताबिक Redmi Note 17 5G में 7 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें LTPS (लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन सिलिकॉन) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फोन फ्लैट स्क्रीन डिजाइन के साथ आएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिस्प्ले को आई प्रोटेक्शन फीचर से भी लैस किया गया है।
8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Redmi Note 17 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh क्षमता वाली बैटरी होगी। कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी है, जिससे फोन को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे इस फोन के जरिए दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे।
गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आए प्रोसेसर और रैम के संकेत
लॉन्च से पहले Redmi Note 17 5G को गीकबेंच पर भी देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz बताई गई है। वहीं, फोन को 12GB रैम और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सूचीबद्ध किया गया था।
Redmi Note 17 Pro में मिलेगी 9000mAh बैटरी
Redmi Note 17 Pro 5G को लेकर कंपनी पहले ही कई जानकारियां साझा कर चुकी है। इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी इसके साथ बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है, जिसके तहत तय अवधि से पहले बैटरी खराब होने की स्थिति में 10000mAh क्षमता वाली बैटरी उपलब्ध कराई जाएगी। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
मजबूत बॉडी और दमदार कैमरे की उम्मीद
Redmi Note 17 Pro को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 दिया गया है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 12GB LPDDR5X रैम के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि 14 जुलाई को लॉन्च के दौरान होगी।
Navyug Samachar
