
मनोरंजन डेस्क: बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों अपने बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में हैं। एक टास्क के दौरान रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस पूरे मामले पर रीति को जमकर सुनाया। साथ ही, उन्होंने रीति को अपने माता-पिता के तलाक से जुड़ी बातें बार-बार करने से भी बचने की सलाह दी।
काजी और उदिति से विवाद पर सलमान ने दिखाई क्लिप
वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस हफ्ते घर में हुए विवादों पर बात की। रीति तिवारी, उदिति सिंह और काजी तौकीर के बीच हुई बहस का भी जिक्र हुआ। सलमान ने टास्क के दौरान रीति की ओर से काजी को कही गई बातों को गलत बताया और इससे जुड़ी क्लिप भी दिखाई।
सलमान ने रीति से कहा कि टास्क के दौरान उन्होंने काजी से जो कहा, वह सही नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि घर के कुछ लोगों ने रीति को इस तरह बोलने के लिए बढ़ावा दिया।
माता-पिता के तलाक का जिक्र करने पर भी टोका
सलमान खान ने रीति तिवारी से उनके माता-पिता के तलाक को लेकर भी बात की। उन्होंने सवाल उठाया कि रीति बार-बार अपने पिता और मां के तलाक से जुड़ी बातें क्यों करती हैं। सलमान ने कहा कि इस घटना को काफी समय बीत चुका है और रीति को अब अपनी पहचान बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने रीति को सलाह दी कि वह अपने बारे में बात करें और अपने सफर पर फोकस करें। इस तरह सलमान ने रीति के पिता मनोज तिवारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनका बचाव करते हुए भी नजर आए।
रीति के रवैये पर भी सलमान ने जताई नाराजगी
सलमान खान ने यह भी कहा कि काजी और उदिति के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों पर रीति को अपनी गलती महसूस होनी चाहिए थी। हालांकि, उन्हें रीति को देखकर ऐसा नहीं लगा कि वह अपने कहे पर शर्मिंदा या माफी मांगने के मूड में हैं।
अब वीकेंड का वार के बाद देखना होगा कि सलमान खान की बातों का रीति तिवारी पर कितना असर पड़ता है और क्या वह काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ हुए विवाद को लेकर अपना रुख बदलती हैं।
Navyug Samachar