
टेक्नोलॉजी डेस्क: अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Flipkart पर Apple के लेटेस्ट iPhone 17 पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर यह प्रीमियम स्मार्टफोन काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, खरीदने से पहले ऑफर की पूरी शर्तों को ध्यान से जांचना जरूरी है।
iPhone 17 की कीमत पर बड़ा ऑफर
Apple ने iPhone 17 को पिछले साल 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन मौजूदा समय में Flipkart पर यह फोन 77,900 रुपये में उपलब्ध है, यानी सीधे तौर पर करीब 5,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर 3,895 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन ऑफर्स को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 74,005 रुपये रह जाती है।
EMI पर भी खरीदने का विकल्प
ग्राहक इस iPhone को आसान EMI विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लगभग 2,739 रुपये की मासिक EMI पर भी लिया जा सकता है, जिससे यह प्रीमियम डिवाइस थोड़ा और किफायती हो जाता है।
iPhone 17 के फीचर्स
iPhone 17 सीरीज में इस बार कई बड़े अपग्रेड देखने को मिले हैं। इसमें नया A19 चिपसेट, मजबूत Ceramic Shield 2 और 18MP सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन में 6.3 इंच का All Screen OLED डिस्प्ले मिलता है और इस बार स्टैंडर्ड मॉडल में भी 120Hz ProMotion डिस्प्ले शामिल किया गया है, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल्स में मिलता था।
कैमरा की बात करें तो स्टैंडर्ड और प्रो दोनों मॉडल्स में 48MP का हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर दिया गया है, जबकि प्रो मॉडल में 48MP टेलीफोटो लेंस के साथ 4x से 8x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट भी मिलता है।
Navyug Samachar