
ऑटो डेस्क: अगर आप कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Kia Syros का बेस वेरिएंट आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। कंपनी की इस लोकप्रिय SUV को फाइनेंस प्लान के जरिए आसान डाउन पेमेंट और मासिक EMI पर घर लाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी EMI देनी होगी।
कितनी है Kia Syros की कीमत?
Kia की ओर से Syros के बेस वेरिएंट HTE को बाजार में उपलब्ध कराया जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपये है। दिल्ली में खरीदने पर इसमें करीब 59 हजार रुपये RTO और लगभग 37 हजार रुपये इंश्योरेंस जुड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 9.38 लाख रुपये हो जाती है।
2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितना बनेगा लोन?
अगर ग्राहक इस SUV को खरीदते हैं तो बैंक आमतौर पर एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर फाइनेंस देता है। ऐसे में 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद लगभग 7.38 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा।
7 साल के लोन पर कितनी बनेगी EMI?
अगर यह लोन 9 प्रतिशत ब्याज दर पर 7 साल के लिए लिया जाता है तो हर महीने करीब 11,878 रुपये की EMI देनी होगी। यह EMI अगले 7 साल तक जारी रहेगी।
कुल कितना पड़ेगा खर्च?
इस फाइनेंस प्लान के अनुसार ग्राहक 7 साल में कुल लगभग 2.59 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाएंगे। इस तरह Kia Syros की कुल लागत एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज मिलाकर करीब 11.97 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।
किन कारों से होगा मुकाबला?
Kia Syros का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में Renault Kiger, Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite और Mahindra XUV 3XO जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से माना जाता है।
Navyug Samachar