Thursday , 10 September 2026

BRO में 899 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

जॉब्स डेस्क : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीमा सड़क संगठन (BRO) की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 899 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती में ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी और इलेक्ट्रीशियन समेत कई पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। सामान्य राज्यों के अभ्यर्थी 4 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों और दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक पद स्टोर कीपर टेक्निकल और ऑपरेटर कम्युनिकेशन के लिए निर्धारित किए गए हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) – 300 पद
  • ऑपरेटर कम्युनिकेशन – 261 पद
  • ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी (OEM) – 207 पद
  • इलेक्ट्रीशियन – 79 पद
  • ड्राफ्ट्समैन – 42 पद
  • हिंदी टाइपिस्ट – 10 पद

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 12वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र जरूरी है। हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण और हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन पदों के लिए मैट्रिक के साथ आईटीआई या संबंधित तकनीकी योग्यता मांगी गई है।

आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण, ट्रेड टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा पद के अनुसार 1,900 रुपये से 2,800 रुपये तक ग्रेड पे और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से आवेदन भेजना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

Check Also

Oracle ने जॉइनिंग से 5 दिन पहले वापस लिया नौकरी का ऑफर, भारतीय इंजीनियर की दूसरी बार छिनी नौकरी; कैंपस हायरिंग पर उठे सवाल

टेक्नोलॉजी डेस्क: कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद बड़ी टेक कंपनी में नौकरी मिलना …