Monday , 5 October 2026

Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोना-चांदी ने मचाई हलचल, 3 दिन में इतनी बढ़ी कीमत; जानें आपके शहर का भाव

बिजनेस डेस्क: रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले तीन कारोबारी दिनों से जारी तेजी के बीच एमसीएक्स पर सोना वायदा 1.55 लाख रुपये और चांदी 2.41 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ते दामों का असर त्योहारी खरीदारी के बजट पर पड़ सकता है।

तीन दिन में सोने-चांदी में जोरदार तेजी

एमसीएक्स पर अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला सोना वायदा शुरुआती कारोबार में 2,338 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,437 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी 5,132 रुपये उछलकर 2,41,999 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत करीब 16,000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है। इस दौरान इसमें 7 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इसी अवधि में सोने का भाव करीब 6,600 रुपये यानी 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम

घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3,160 रुपये बढ़कर 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

22 कैरेट सोने की कीमत 2,900 रुपये बढ़कर 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 2,370 रुपये की तेजी के साथ 1,16,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी 10,000 रुपये का उछाल आया और यह 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

12 अगस्त को प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव

शहर 24K सोना ₹/ग्राम 22K सोना ₹/ग्राम 18K सोना ₹/ग्राम चांदी ₹/किलो
दिल्ली ₹15,528 ₹14,235 ₹11,650 ₹2,55,000
मुंबई ₹15,513 ₹14,220 ₹11,635 ₹2,55,000
कोलकाता ₹15,513 ₹14,220 ₹11,635 ₹2,55,000
चेन्नई ₹15,546 ₹14,250 ₹12,000 ₹2,60,000
बेंगलुरु ₹15,513 ₹14,220 ₹11,635 ₹2,55,000
लखनऊ ₹15,528 ₹14,235 ₹11,650 ₹2,55,000
जयपुर ₹15,528 ₹14,235 ₹11,650 ₹2,55,000
पटना ₹15,518 ₹14,225 ₹11,640 ₹2,55,000
अहमदाबाद ₹15,518 ₹14,225 ₹11,640 ₹2,55,000
वडोदरा ₹15,518 ₹14,225 ₹11,640 ₹2,55,000
सूरत ₹15,518 ₹14,225 ₹11,640 ₹2,55,000
नागपुर ₹15,513 ₹14,220 ₹11,635 ₹2,55,000
चंडीगढ़ ₹15,528 ₹14,235 ₹11,650 ₹2,55,000
पुणे ₹15,513 ₹14,220 ₹11,635 ₹2,55,000

अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर बाजार की नजर

सोने और चांदी में जारी तेजी के बीच निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर बनी हुई है। बाजार इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत तलाश रहा है। जुलाई की बैठक में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था।

आमतौर पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद सोने के लिए सकारात्मक मानी जाती है, क्योंकि सोने से ब्याज आय नहीं मिलती। ऐसे में ब्याज दरों में कमी की संभावना बढ़ने पर सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में तेजी रही। स्पॉट गोल्ड 1 फीसदी बढ़कर 4,432.74 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.7 फीसदी बढ़कर 4,492.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर भी 0.9 फीसदी बढ़कर 66.30 डॉलर प्रति औंस रहा।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भी बाजार की दिशा पर दिखाई दे रहा है।

रक्षाबंधन से पहले महंगी हो सकती है खरीदारी

त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन से पहले सोने-चांदी की मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है। ऐसे में कीमतों में लगातार तेजी से आभूषण खरीदने वालों का बजट प्रभावित हो सकता है।

सोना खरीदते समय केवल प्रति ग्राम कीमत पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। हॉलमार्क, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और 3 फीसदी जीएसटी समेत सभी शुल्क की जानकारी लेना जरूरी है। अलग-अलग आभूषण विक्रेताओं के भाव और मेकिंग चार्ज की तुलना करने के बाद खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

 

Check Also

UPI Update 2026: 15 अक्टूबर से बदल जाएगा पेमेंट का नियम! 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर लगेगा 0.4% MDR? समझें पूरा मामला

बिजनेस डेस्क: यूपीआई से भुगतान करने वालों के लिए 15 अक्टूबर 2026 की तारीख अहम …