Monday , 5 October 2026

10वीं पास से लेकर MD-PHD तक के लिए सुनहरा मौका! CCRUM में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक भरें फॉर्म

जॉब्स डेस्क: केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM) ने ग्रुप A, B और C के कुल 179 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत अनुसंधान अधिकारी, सहायक अनुसंधान अधिकारी, स्टाफ नर्स, लेखा अधिकारी, अनुसंधान सहायक, अन्वेषक, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), स्टाफ कार ड्राइवर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी।

पद के अनुसार तय की गई शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अनुसंधान अधिकारी के पदों के लिए संबंधित विषय में एमडी, एमएस, पोस्ट ग्रेजुएशन या पीएचडी की योग्यता मांगी गई है। स्टाफ नर्स पद के लिए बीएससी नर्सिंग, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए संबंधित विषय में स्नातक और फार्मासिस्ट के लिए 12वीं (विज्ञान) के साथ डिप्लोमा इन फार्मेसी अनिवार्य है।

वहीं, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए 12वीं पास के साथ टाइपिंग दक्षता, जबकि स्टेनोग्राफर, कंपाउंडर, स्टाफ कार ड्राइवर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित अभ्यर्थियों तक के लिए सरकारी नौकरी का अवसर उपलब्ध है।

7वें वेतन आयोग के तहत मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। अनुसंधान अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

वहीं, सहायक अनुसंधान अधिकारी, स्टाफ नर्स और लेखा अधिकारी को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। लोअर डिवीजन क्लर्क और स्टाफ कार ड्राइवर के लिए 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

आवेदन से पहले जरूर पढ़ें अधिसूचना

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य सभी शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में अच्छी तरह जांच लें। अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना बेहतर रहेगा।

 

Check Also

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में ASO की भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका; जानें योग्यता, फीस और सैलरी

नई दिल्ली: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने ग्रुप-बी के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) …