नेशनल डेस्क: 16 जुलाई 2026 को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बाजार जाने से पहले ताजा भाव जरूर जान लें। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज सोने की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को कुछ राहत मिली है। वहीं चांदी के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्क की वजह से कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जांचना जरूरी है।
आज सोना और चांदी का ताजा भाव
आज के कारोबार में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए करीब 1,42,260 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। दूसरी ओर, चांदी का औसत भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है, जबकि अधिकांश शहरों में खुदरा कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।
16 जुलाई 2026: प्रमुख शहरों में सोना और चांदी का भाव
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) | चांदी (प्रति किलो) |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| मुंबई | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
| कोलकाता | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
| चेन्नई | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,09,700 | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹1,42,850 | ₹1,30,950 | ₹1,07,150 | ₹2,35,000 |
| लखनऊ | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| मेरठ | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| अयोध्या | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| कानपुर | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| गाजियाबाद | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| नोएडा | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| गुरुग्राम | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| चंडीगढ़ | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| जयपुर | ₹1,42,950 | ₹1,31,050 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| लुधियाना | ₹1,42,950 | ₹1,31,150 | ₹1,07,250 | ₹2,35,000 |
| गुवाहाटी | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
| इंदौर | ₹1,42,850 | ₹1,31,050 | ₹1,07,150 | ₹2,35,000 |
| अहमदाबाद | ₹1,42,850 | ₹1,30,950 | ₹1,07,150 | ₹2,35,000 |
| वडोदरा | ₹1,42,850 | ₹1,30,950 | ₹1,07,150 | ₹2,35,000 |
| सूरत | ₹1,42,850 | ₹1,30,950 | ₹1,07,150 | ₹2,35,000 |
| पुणे | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
| नागपुर | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
| नासिक | ₹1,42,830 | ₹1,30,930 | ₹1,07,130 | ₹2,35,000 |
| बेंगलुरु | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
| भुवनेश्वर | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
| रायपुर | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
| हैदराबाद | ₹1,42,800 | ₹1,30,900 | ₹1,07,100 | ₹2,35,000 |
सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सोने की खरीदारी करते समय हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला आभूषण ही खरीदें। आभूषण पर अंकित 6 अंकों का एचयूआईडी नंबर अवश्य जांचें, क्योंकि यही उसकी शुद्धता और प्रमाणिकता की पहचान होता है। खरीदारी से पहले मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें और पक्का बिल प्राप्त करें। इसके अलावा सोने की खरीद पर 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय होता है, इसलिए कुल भुगतान की जानकारी पहले ही सुनिश्चित कर लें।
रोजाना क्यों बदलते हैं सोने और चांदी के दाम?
सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और घरेलू मांग के आधार पर होता है। इसके अलावा विभिन्न शहरों में स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत के कारण भी कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जांचना बेहतर माना जाता है।
Navyug Samachar
