Thursday , 13 August 2026

Lava का नया 5G स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च! ‘Virat’ सीरीज का पहला मॉडल, डिजाइन और कलर ऑप्शन भी आए सामने

टेक डेस्क: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा अपनी नई ‘Virat’ सीरीज के तहत एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 21 जुलाई को भारतीय बाजार में Lava Virat V1 5G पेश करेगी। इसी इवेंट में Lava Virat V1 4G को भी लॉन्च किया जाएगा। यह नई ‘Virat’ लाइनअप की शुरुआत होगी और दोनों स्मार्टफोन एक साथ बाजार में दस्तक देंगे।

21 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की है कि Lava Virat V1 सीरीज को 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G की बिक्री फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। इसके लिए कंपनी ने पहले ही माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है।

लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन

लावा ने दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन लॉन्च से पहले ही दिखा दिया है। Lava Virat V1 4G में चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा।

वहीं Lava Virat V1 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, लेकिन इसका कैमरा मॉड्यूल 4G मॉडल से थोड़ा अलग डिजाइन के साथ आएगा। दोनों स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जबकि 5G मॉडल के बैक पैनल पर अलग पैटर्न देखने को मिलेगा।

दो रंगों में आएंगे दोनों स्मार्टफोन

Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G को ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। दोनों डिवाइस के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। वहीं नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और माइक्रोफोन मिलेगा।

कैमरा और डिजाइन पर कंपनी का फोकस

कंपनी के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन लगभग एक जैसा होगा, हालांकि रियर कैमरा मॉड्यूल में अंतर देखने को मिलेगा। Lava Virat V1 4G का लुक कंपनी के पहले लॉन्च हुए कुछ मॉडलों से मिलता-जुलता नजर आता है, जबकि 5G मॉडल को अलग डिजाइन पहचान देने की कोशिश की गई है।

 

Check Also

एन चंद्रशेखरन का बड़ा फैसला, टाटा सन्स के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा; फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नेशनल डेस्क: टाटा समूह में बड़े नेतृत्व बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। टाटा …