Monday , 5 October 2026

30 जून की डेडलाइन न भूले LPG उपभोक्ता! यह काम नहीं किया तो अटक सकती है गैस सब्सिडी

बिजनेस डेस्क : एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सरकार ने गैस कनेक्शन धारकों से 30 जून तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य वास्तविक लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाना और फर्जी या डुप्लीकेट गैस कनेक्शनों पर प्रभावी रोक लगाना है। ऐसे में लाखों उपभोक्ताओं को समय रहते अपना रिकॉर्ड अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

क्यों जरूरी हो गई है e-KYC प्रक्रिया?

पिछले कुछ समय से सरकार एलपीजी कनेक्शनों को आधार से जोड़ने और उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने पर विशेष जोर दे रही है। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से अपने गैस कनेक्शन का सत्यापन नहीं कराया है, उनके लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है।

यदि तय समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो सब्सिडी की राशि बैंक खाते में आने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अधिकारियों का मानना है कि ई-केवाईसी से अपात्र और फर्जी कनेक्शनों की पहचान करना आसान होगा, जिससे सरकारी सहायता सही लोगों तक पहुंचेगी।

घर बैठे कुछ मिनटों में पूरा कर सकते हैं काम

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन ई-केवाईसी की व्यवस्था उपलब्ध कराई है। इसके लिए उपभोक्ता संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।

लॉग इन करने के बाद ई-केवाईसी या री-केवाईसी विकल्प चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल कैमरे के जरिए फेस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जानकारी का सत्यापन होते ही ई-केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी। इस प्रक्रिया में किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती और कुछ ही मिनटों में काम पूरा किया जा सकता है।

ऑफलाइन भी उपलब्ध है सुविधा

जो उपभोक्ता ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम नहीं हैं, वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय में जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

इसके लिए आधार कार्ड की प्रति, गैस कनेक्शन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा। एजेंसी में पहचान सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी की जा सकती है। सत्यापन पूरा होने के बाद ई-केवाईसी अपडेट कर दी जाएगी।

समय रहते पूरा करें जरूरी काम

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं या भीड़ से बचने के लिए उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इससे गैस कनेक्शन सक्रिय रहेगा और भविष्य में सब्सिडी प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

 

Check Also

Gold Silver Price: सोना खरीदने से पहले चेक करें आज का भाव, 5 अक्टूबर को दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में ये रहे रेट

बिजनेस डेस्क: सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए नए सप्ताह की शुरुआत बाजार के …