Monday , 5 October 2026

यूपी में आज से फिर झूमकर बरसेगा मानसून, तीन दिन में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा; 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में व्यापक मानसूनी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई देगा और अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

11 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के तराई और दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी है।

30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और शाहजहांपुर व आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र होगा अहम

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में अवदाब में बदलकर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है। इससे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और मजबूत होंगी।

18 अगस्त तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 से 18 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश में व्यापक मानसूनी बारिश का दौर रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के चलते अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

 

Check Also

सीएम योगी का बड़ा ऐलान! 4.60 लाख छात्रों के खातों में एक क्लिक से पहुंचे 148 करोड़, बोले- पढ़ाई पर करें पहला निवेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 4.60 लाख छात्र-छात्राओं के बैंक …