Sunday , 20 September 2026

अब इंस्टाग्राम नहीं दिखाएगा मनमानी फीड, यूजर्स खुद तय करेंगे क्या देखना है — जल्द आएगा ‘Your Algorithm’ फीचर

टेक डेस्क : इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। अब तक जहां ऐप की फीड पूरी तरह एल्गोरिदम पर निर्भर रहती थी, वहीं अब यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं। कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसका नाम ‘Your Algorithm’ बताया जा रहा है।

यूजर्स के हाथ में होगी फीड की कमान
इस नए फीचर का उद्देश्य इंस्टाग्राम को और ज्यादा पर्सनलाइज़्ड बनाना है। इसके तहत यूजर्स अपनी पसंद के टॉपिक्स चुन सकेंगे और फीड को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर पाएंगे। अब तक जहां कंटेंट ऑटोमैटिक तरीके से दिखता था, वहीं अब यूजर का सीधा कंट्रोल होगा।

रीयल टाइम में बदलेगी फीड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यूजर्स किसी पोस्ट या रील को देखते समय ही अपनी पसंद और नापसंद बता सकेंगे। इसके बाद तुरंत उनकी फीड में बदलाव दिखने लगेगा। यानी अब अलग से सेटिंग्स में जाने की जरूरत नहीं होगी।

इंटरफेस में भी बदलाव की संभावना
कंपनी इस फीचर के लिए कई डिजाइन और इंटरफेस पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि इसके लागू होने के बाद इंस्टाग्राम का लेआउट और यूजर एक्सपीरियंस दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

टेस्टिंग फेज में फीचर
फिलहाल मेटा इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और इसे सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। शुरुआती परीक्षण सफल रहने पर इसे आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

फीड पर कम होगा एल्गोरिदम का असर
कंपनी का लक्ष्य यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देना और कंटेंट अनुभव को बेहतर बनाना है। इस फीचर के बाद एल्गोरिदम की भूमिका कम होगी और यूजर की पसंद ज्यादा प्रभावी होगी।

 

Check Also

सितंबर से महंगी होंगी क्रेटा, वैन्यू, एक्सटर और i20 समेत हुंडई की कई कारें, इस साल तीसरी बार बढ़ेंगे दाम

ऑटो डेस्क: हुंडई मोटर इंडिया एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने …