
टेक डेस्क: स्मार्टफोन बाजार में OPPO एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी अपनी नई OPPO Reno 16 Series को 2 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिन्होंने टेक यूजर्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
लॉन्च डेट और मॉडल्स हुए कन्फर्म
कंपनी के अनुसार Reno 16 Series में OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16C जैसे मॉडल शामिल होंगे। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन OPPO की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होंगे।
50MP कैमरा और AI फीचर्स पर फोकस
इस बार कंपनी ने कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खास जोर दिया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का 3.5x टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इसके साथ यह स्मार्टफोन 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा। फोन में ColorOS 16 का सपोर्ट दिया जाएगा और दाईं तरफ एक खास AI Snap Key भी शामिल होगी, जिससे कैमरा और AI फीचर्स को तेजी से एक्सेस किया जा सकेगा।
नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन में बड़ा बदलाव
डिजाइन के मामले में भी OPPO इस बार नया प्रयोग कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में Holoverse 3D टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बैक पैनल को एक अलग 3D लुक मिलेगा। इसके अलावा फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है।
Oppo Bubble एक्सेसरी भी होगी लॉन्च
इस इवेंट में कंपनी OPPO Bubble नाम की एक नई एक्सेसरी भी पेश करेगी, जो मैग्नेटिक तरीके से फोन के पीछे अटैच होगी। इसमें 1.73 इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा और इसका वजन लगभग 27.5 ग्राम बताया गया है।
कलर ऑप्शन और लॉन्च हाइप
Reno 16 Series को Stellar Purple, Starry White और Twilight Violet जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। हालांकि कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब सभी की निगाहें 2 जुलाई के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां इस सीरीज की कीमत और बाकी फीचर्स से पूरी तरह पर्दा उठेगा।
Navyug Samachar