Thursday , 10 September 2026

Redmi ला रहा 9,000mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन! लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी, फास्ट चार्जिंग भी होगी जबरदस्त

टेक डेस्क : स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच रेडमी की आगामी Note 17 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसमें Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max जैसे मॉडल शामिल होने की संभावना है।

लॉन्च से पहले Redmi Note 17 Pro को 3C सर्टिफिकेशन मिलने की खबर सामने आई है। इस लिस्टिंग ने संकेत दिया है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन में चार्जिंग और बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर रही है।

जुलाई में हो सकती है Redmi Note 17 Pro की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 17 Pro को सबसे पहले चीन में जुलाई 2026 के दौरान पेश किया जा सकता है। वहीं, सीरीज के अन्य मॉडल अगस्त में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

1.5K OLED डिस्प्ले और नया प्रोसेसर मिलने की उम्मीद

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 17 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रदर्शन के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की चर्चा है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कैमरा कॉन्फिगरेशन को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

9,000mAh बैटरी की चर्चा ने बढ़ाई उत्सुकता

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह अपने सेगमेंट के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में शामिल हो सकता है।

67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने के संकेत

3C सर्टिफिकेशन से यह भी संकेत मिला है कि Redmi Note 17 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह पिछले मॉडल Redmi Note 15 Pro के 45W चार्जिंग सपोर्ट की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

हालांकि सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में बैटरी क्षमता का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में 9,000mAh बैटरी को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहेगा।

 

Check Also

सितंबर से महंगी होंगी क्रेटा, वैन्यू, एक्सटर और i20 समेत हुंडई की कई कारें, इस साल तीसरी बार बढ़ेंगे दाम

ऑटो डेस्क: हुंडई मोटर इंडिया एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने …