टेक्नोलॉजी डेस्क : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आज एक बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। Redmi अपने नए 5G स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 को पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी की Turbo सीरीज का यह पहला डिवाइस होगा, जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन के कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे तकनीक प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है।
Redmi Turbo 5 को पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब इसकी भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए एक विशेष लॉन्च इवेंट आयोजित किया है, जहां फोन की कीमत और उपलब्धता समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।
आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार Redmi Turbo 5 को आज दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के दौरान स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कीमत से पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की है।
कीमत को लेकर बढ़ी उत्सुकता
हालांकि Redmi ने अभी तक स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस 30,000 से 35,000 रुपये की कीमत के बीच लॉन्च हो सकता है। फोन को ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होने की संभावना है।
डिस्प्ले में मिलेगा प्रीमियम अनुभव
संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Turbo 5 में फ्लैट 1.5K फ्लुइड डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है।
हालांकि कंपनी ने स्क्रीन साइज की पुष्टि नहीं की है, लेकिन चीन में लॉन्च मॉडल में 6.59 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट भी मौजूद है।
दमदार प्रोसेसर और 24GB तक रैम
प्रदर्शन के मामले में Redmi Turbo 5 काफी मजबूत स्मार्टफोन साबित हो सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने की संभावना है। फोन में 12GB LPDDR5X Ultra रैम के साथ 12GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
यानी यूजर्स को कुल 24GB तक रैम का अनुभव मिलेगा। इसके साथ UFS 4.1 स्टोरेज और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D Ice-Loop कूलिंग सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है।
मिलेगी धूल और पानी से मजबूत सुरक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Turbo 5 में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल सकती है, जो इसे धूल और पानी से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम भी दिया जा सकता है, जिससे इसकी मजबूती और प्रीमियम डिजाइन को बढ़ावा मिलेगा।
50MP कैमरा और 7,540mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी ताकत
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,540mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। यही फीचर इसे लंबे बैकअप और तेज चार्जिंग चाहने वाले यूजर्स के लिए खास बना सकता है।
Navyug Samachar
