Sunday , 20 September 2026

Renault की नई Kwid Facelift कल होगी लॉन्च! नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ मचेगी हलचल, जानें क्या होगा खास

ऑटो डेस्क: फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनो भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Renault Kwid Facelift 2026 को 3 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। साल 2015 में पहली बार लॉन्च होने के बाद से क्विड कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में शामिल रही है। अब करीब एक दशक बाद कंपनी इस कार का मिड-साइकिल अपडेट लेकर आ रही है, जिसमें नया डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

नए अवतार में दिखेगी Kwid

नई क्विड फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट दिए जा सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि कार में नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड ग्रिल और नए डिजाइन की लाइट्स मिलेंगी।

इसके अलावा फ्रंट और रियर लाइट्स में नया Y-शेप एलईडी सिग्नेचर देखने को मिल सकता है, जो कार को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देगा।

केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स

कार के इंटीरियर में भी कुछ अहम बदलाव किए जाने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया डैशबोर्ड, बेहतर क्वालिटी की सीट अपहोल्स्ट्री, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है।

टेस्टिंग के दौरान देखे गए एक मॉडल में बड़ी टचस्क्रीन भी नजर आई थी, जिसका डिजाइन कंपनी की दूसरी एसयूवी में मिलने वाले सिस्टम जैसा बताया जा रहा है।

इंजन में बदलाव की संभावना नहीं

नई Renault Kwid Facelift के इंजन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें पहले की तरह 1.0 लीटर, तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।

यह इंजन 65 हॉर्सपावर की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। ग्राहकों को इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

अपडेटेड लुक के साथ बाजार में उतरेगी नई चुनौती

नई क्विड फेसलिफ्ट के जरिए कंपनी का फोकस कार के डिजाइन और फीचर्स को ज्यादा आधुनिक बनाने पर है। लॉन्च के बाद इसकी कीमत और सभी आधिकारिक फीचर्स से पर्दा उठ जाएगा।

 

Check Also

सितंबर से महंगी होंगी क्रेटा, वैन्यू, एक्सटर और i20 समेत हुंडई की कई कारें, इस साल तीसरी बार बढ़ेंगे दाम

ऑटो डेस्क: हुंडई मोटर इंडिया एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने …