Monday , 5 October 2026

₹8599 में आया ‘मजबूत’ स्मार्टफोन! नेटवर्क न होने पर भी रहेगा कनेक्ट, मिलेंगे 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स

टेक डेस्क: बजट स्मार्टफोन बाजार में itel ने अपना नया फोन ZENO 100 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कम कीमत में मजबूती और बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया है। 8,599 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसे सामान्य बजट फोनों की तुलना में ज्यादा मजबूत बताया जा रहा है। फोन की खास बात इसका UltraLink फीचर है, जो मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में सीमित दूरी तक कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद करता है।

itel ZENO 100 Pro की कीमत और ऑफर

कंपनी ने itel ZENO 100 Pro की कीमत 8,599 रुपये रखी है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट मिल सकती है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है।

फोन को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है, जिनमें Comet Orange, Cloud White और Black शामिल हैं।

मिलिट्री ग्रेड बॉडी से लैस है फोन

itel ZENO 100 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी MIL-STD-810H Military Grade Certification है। इस सर्टिफिकेशन का मतलब है कि फोन हल्के झटकों और सामान्य गिरने जैसी परिस्थितियों को बेहतर तरीके से झेल सकता है। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जिन्हें ज्यादा टिकाऊ फोन की जरूरत होती है।

नेटवर्क न होने पर भी काम आएगा UltraLink फीचर

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने UltraLink तकनीक दी है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर ऐसी जगहों पर सीमित दूरी तक कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद करता है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। कंपनी इसे “Stay Connected, Even Without a Network” के तौर पर प्रमोट कर रही है।

90Hz डिस्प्ले और Dynamic Bar का सपोर्ट

itel ZENO 100 Pro में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Dynamic Bar फीचर भी मिलता है, जिसके जरिए बैटरी प्रतिशत, इनकमिंग कॉल, चार्जिंग स्टेटस और नोटिफिकेशन जैसी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।

5000mAh बैटरी और 8GB तक रैम का अनुभव

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ बॉक्स में 10W चार्जर भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

itel ZENO 100 Pro में 3GB फिजिकल रैम के साथ 5GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, यानी यूजर्स को कुल 8GB तक रैम का अनुभव मिल सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा और ऑडियो फीचर्स भी खास

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें बेहतर इमेज प्रोसेसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे तस्वीरों में रंग और डिटेल बेहतर मिल सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

इसके अलावा फोन में IR Blaster दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स टीवी, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। बेहतर साउंड अनुभव के लिए इसमें DTS Sound Technology का सपोर्ट भी मिलता है।

फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर से सुरक्षा

सुरक्षा के लिए itel ZENO 100 Pro में Face Unlock और Side-Mounted Fingerprint Sensor दोनों दिए गए हैं। इससे यूजर्स फोन को तेजी से और सुरक्षित तरीके से अनलॉक कर सकते हैं।

 

Check Also

UPI Update 2026: 15 अक्टूबर से बदल जाएगा पेमेंट का नियम! 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर लगेगा 0.4% MDR? समझें पूरा मामला

बिजनेस डेस्क: यूपीआई से भुगतान करने वालों के लिए 15 अक्टूबर 2026 की तारीख अहम …