Monday , 5 October 2026

12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण! कर्क राशि में बनेगा खास योग, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा असर

धर्म डेस्क : सूर्य ग्रहण को लेकर अक्सर हर अमावस्या पर तरह-तरह के दावे सामने आते हैं, लेकिन इस बार 15 जून की सोमवती अमावस्या पर कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में लग चुका है, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के दिन वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसे कई मायनों में विशेष माना जा रहा है।

धार्मिक दृष्टि से इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं माना जाएगा, क्योंकि यह देश में दिखाई नहीं देगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि में लगने वाले इस सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति के चलते कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ अवसर लेकर आ सकता है।

12 अगस्त को कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वर्ष 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात लगभग 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण का समापन 13 अगस्त की सुबह करीब 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। चूंकि ग्रहण के समय भारत में रात्रि होगी और यह यहां दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा।

कर्क राशि में ग्रहण क्यों माना जा रहा है खास?

यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, जिसे मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में इस अवधि के दौरान मानसिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति की मौजूदगी को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह स्थिति कई लोगों के लिए लाभकारी परिणाम भी दे सकती है।

इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत

मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। निजी जीवन में रिश्तों में मजबूती आ सकती है और भावनात्मक जुड़ाव बेहतर हो सकता है।

कन्या राशि के जातकों के लिए निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहने के संकेत हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है और यात्रा से जुड़े लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं।

ग्रहण के बाद क्या करें?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद चीनी, दूध और चावल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को शरबत का वितरण भी किया जा सकता है। ग्रहण के बाद भगवान विष्णु और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने की भी सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर : यह खबर ज्योतिषीय मान्यताओं और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। इससे जुड़े दावों की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

 

Check Also

Navratri Kalash: नवरात्रि में क्यों स्थापित किया जाता है कलश? जल, नारियल और जौ का क्या है मां दुर्गा की पूजा से संबंध

धर्म डेस्क: शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना की परंपरा सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी …