Saturday , 15 August 2026

स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये 5 नई SUV, Skoda Kylaq Sportline से Tata Avinya X तक

ऑटो डेस्क: भारत में SUV सेगमेंट की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है और अब लगभग हर बड़ी ऑटो कंपनी इस सेगमेंट पर फोकस कर रही है। आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में कई नई और एडवांस SUV लॉन्च होने जा रही हैं, जिनमें स्पोर्टी डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Skoda Kylaq Sportline: स्पोर्टी लुक के साथ नया अवतार
स्कोडा अपनी लोकप्रिय सब-4 मीटर SUV Kylaq का स्पोर्टलाइन वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस मॉडल में ब्लैक थीम के साथ स्पोर्टी डिजाइन दिया जाएगा। इसमें 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 PS पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा।

Skoda Kodiaq RS: प्रीमियम और पावरफुल SUV
स्कोडा इस साल के अंत तक Kodiaq RS को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसमें ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स, स्पोर्टी RS डिजाइन और ऑल-ब्लैक इंटीरियर दिया जाएगा। इसमें 2.0 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 263 PS पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

Nissan Tekton: दमदार इंजन और नए डिजाइन के साथ एंट्री
निसान 9 जुलाई 2026 को अपनी नई SUV Tekton को पेश करेगी। इसका डिजाइन डस्टर से अलग और पेट्रोल जैसी SUV से इंस्पायर्ड होगा। इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। साथ ही मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

Tata Sierra EV: इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में नई उम्मीद
टाटा मोटर्स अपनी नई Sierra EV पर काम कर रही है, जो इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें RWD और AWD दोनों विकल्प मिलेंगे। यह SUV 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है, जो लंबी रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगी।

Tata Avinya X: प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का भविष्य
टाटा की Avinya X एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे नए लग्जरी EV सेगमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। यह लगभग 5 सीटर, 6 सीटर और 7 सीटर विकल्पों में आ सकती है। इसमें अत्याधुनिक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे टाटा की अब तक की सबसे एडवांस SUVs में शामिल करेगा।

SUV सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
भारत में SUV मार्केट तेजी से विस्तार कर रहा है और अब कंपनियां न सिर्फ डिजाइन बल्कि इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तकनीक पर भी जोर दे रही हैं। आने वाली ये SUV मॉडल्स इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर देंगी।

 

Check Also

कार खरीदने का शानदार मौका! अगस्त में SUV-MUV पर 2.45 लाख तक की बचत, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा

बिजनेस डेस्क: नई एसयूवी या परिवार के लिए बड़ी कार खरीदने की तैयारी कर रहे …