Monday , 5 October 2026

Vivo X300e 5G की डिटेल्स लीक! 7015mAh बैटरी, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 12GB रैम के साथ जल्द दे सकता है दस्तक

टेक डेस्क: वीवो अपने नए 5जी स्मार्टफोन Vivo X300e को जल्द लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले सामने आई ताजा रिपोर्ट्स में फोन के स्टोरेज वेरिएंट, रंग विकल्प और कई अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है फोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300e को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, इस स्मार्टफोन को चीन में जुलाई के आखिर या अगस्त 2026 के दौरान लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके बाद इसे वैश्विक बाजार में भी उतारा जा सकता है।

तीन नए रंगों में मिल सकता है विकल्प

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फोन को मूनलाइट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और सनलाइट ऑरेंज रंग विकल्पों में पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी ने डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया है।

दमदार बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की उम्मीद

संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X300e में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 7015mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

50MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

इन फीचर्स से भी हो सकता है लैस

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X300e में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल फ्रेम भी दिया जा सकता है। खास बात यह है कि 7015mAh जैसी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई केवल 7.9 मिमी बताई जा रही है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही हो सकेगी।

 

Check Also

UPI Update 2026: 15 अक्टूबर से बदल जाएगा पेमेंट का नियम! 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर लगेगा 0.4% MDR? समझें पूरा मामला

बिजनेस डेस्क: यूपीआई से भुगतान करने वालों के लिए 15 अक्टूबर 2026 की तारीख अहम …