लखनऊ: शहर की आन्या सिंह को किश्वर मेमोरियल ट्रस्ट और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस की ओर से आयोजित अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में साझा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अपने 12,200 शब्दों के निबंध ‘थ्रू द हैंड्स ऑफ टाइम—ओरल हिस्ट्री ऑफ माय फैमिली’ (समय के हाथों से—मेरे परिवार का मौखिक इतिहास) के लिए मिला। …
Read More »Blog Layout
देशसेवा में भी हमसफर! भारतीय सेना में पति-पत्नी अमित और राधिका को एक साथ मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का पद, उपलब्धियों ने बढ़ाया हिमाचल का गौरव
नेशनल डेस्क: भारतीय सेना में सेवा देते हुए पति-पत्नी का एक साथ लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत होना गर्व और प्रेरणा की मिसाल बन गया है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अमित सिंह चौहान और उनकी पत्नी राधिका जग्गी ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों ने अपने सैन्य …
Read More »SSC CHSL भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों की संख्या आधी! 2536 पदों के लिए आए सिर्फ 15.71 लाख आवेदन, अब एक सीट पर 620 उम्मीदवारों की दावेदारी
नेशनल डेस्क: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर यानी सीएचएसएल भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस बार 2536 पदों के लिए कुल 15,71,342 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके हिसाब से एक पद पर करीब 620 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। वहीं, वर्ष 2025 की भर्ती में …
Read More »लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब कैमरों का पहरा! 140 कैमरों से होगी निगरानी, तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर घर पहुंचेगा चालान
यूपी डेस्क: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 124 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए 140 कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें 20 कैमरे निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों की पहचान कर चालान की कार्रवाई में मदद करेंगे, …
Read More »वोट चोरी के आरोपों पर फिर लामबंद होगा विपक्ष! खरगे की अध्यक्षता में आज INDIA गठबंधन की बैठक, 1 नवंबर की रैली पर बनेगी रणनीति
नेशनल डेस्क: चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों ने एक बार फिर अपनी रणनीति तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की शाम INDIA गठबंधन के नेताओं की ऑनलाइन बैठक प्रस्तावित है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में …
Read More »तिहाड़ से बाहर आते ही सौरव दास का बदला अंदाज! दाढ़ी वाला ‘न्यू लुक’ वायरल, जेल के अनुभव पर ऐसा जवाब सुनकर हंस पड़े लोग
नेशनल डेस्क: तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास अपने मजाकिया अंदाज और बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। जेल से बाहर आते ही उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और बेबाक जवाबों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे जेल में बिताए दिनों के …
Read More »शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची एसटीएफ, अब 14 दिन की रिमांड की तैयारी
यूपी डेस्क: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लाई गई मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंचने के बाद हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर …
Read More »पुराने साथी, नई सियासत! अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर टिकी नजरें, 2027 चुनाव से पहले क्या है बड़ा संदेश?
नेशनल डेस्क: लखनऊ से बरेली होते हुए रामपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिला जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान अखिलेश यादव आजम खान के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। लंबे समय बाद दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत …
Read More »Jio Platforms IPO खुलते ही बड़े निवेशकों की दौड़, महज 28 मिनट में QIB कैटेगरी फुल! रिटेल निवेशकों ने बनाई दूरी, जानें अब तक कितना मिला सब्सक्रिप्शन
नेशनल डेस्क: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ ने खुलते ही शेयर बाजार में निवेशकों का ध्यान खींचा है। 21 अक्टूबर 2026 को बोली शुरू होने के कुछ ही समय बाद बड़े संस्थागत निवेशकों ने इसमें मजबूत दिलचस्पी दिखाई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की श्रेणी महज 28 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब …
Read More »UPI पेमेंट फेल हुआ या ATM से नहीं निकले पैसे? बैंक की देरी पर मिल सकता है ₹100 रोज का मुआवजा, जानें RBI के नियम
नेशनल डेस्क: आजकल पैसे भेजने, खरीदारी करने और एटीएम से नकदी निकालने के लिए डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लेकिन कई बार यूपीआई से भुगतान करते समय खाते से पैसे कट जाते हैं और सामने वाले तक रकम नहीं पहुंचती। इसी तरह एटीएम से नकदी नहीं निकलती, लेकिन खाते से पैसे कट जाते हैं। ऐसी स्थिति में …
Read More »
Navyug Samachar